बनीपार्क स्थित सरस्वती विद्या निकेतन इंग्लिश सेकंडरी स्कूल में “प्रतिभा एग्ज़िबिशन 2026” का भव्य और सफल आयोजन किया गया। प्रदर्शनी की थीम रही — “Talent in Every Creation”, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण, ट्रैफिक सेंस, जल संरक्षण, वेस्ट डिस्पोज़ल, वाटर हार्वेस्टिंग, इंडियन फॉरेस्ट और ज्वालामुखी जैसे विषयों पर आकर्षक और ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से जटिल विषयों को सरल और प्रभावी ढंग से समझाया, जिसे उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पी. बी. अग्रवाल एवं जयपुर संभाग मीडिया प्रभारी कपिल गुरदासवानी द्वारा किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने अनुशासन और समय प्रबंधन को सफलता की कुंजी बताते हुए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के सचिव, प्रबंधन समिति, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ के सहयोग से कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन और शानदार सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।