जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर, 22 फरवरी 2026। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ‘वज्र प्रहार 2.0’ अभियान के तहत जयपुर पश्चिम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस थाना चित्रकूट में मामला दर्ज कर अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) हनुमान प्रसाद (आईपीएस) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार गुप्ता (आरपीएस) के सुपरविजन में, सहायक पुलिस आयुक्त वैशाली नगर अनिल शर्मा तथा साइबर सेल प्रभारी अनिल कुमार (आरपीएस) की टीम द्वारा की गई।

अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन का खुलासा

जांच में सामने आया है कि गिरोह के तार United Arab Emirates और Nepal से जुड़े हैं। आरोपियों द्वारा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और एन्क्रिप्टेड माध्यमों से अवैध सट्टा संचालन किया जा रहा था। करोड़ों रुपये के लेन-देन के डिजिटल साक्ष्य भी मिले हैं। अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन को देखते हुए केंद्रीय एजेंसी Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) से समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

जब्त सामग्री

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:

₹83,000 नगद

11 मोबाइल फोन

1 लैपटॉप

1 आईपैड

9 बैंक पासबुक

12 एटीएम कार्ड

3 क्रेडिट कार्ड

Related Articles